राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था. राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय लोगों ने झटकों का अपना अनुभव बताया. एएनआई से बात करते हुए, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने कहा, "हम एक ऑटो से उतर रहे थे जब हमें झटके महसूस हुए. ऑटो चालक भी डर गया. जैसे ही मैंने चारों ओर देखा, तो दूसरों को भी यह महसूस हुआ. हम वह रुक गए.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक टैक्सी चालक ने बताया कि मैं सवारी लेकर जा रहा था, तभी भूकंप के झंटके महसूस हुए फिर सवारी उतर गई. हमने थोड़े समय के लिए इसे महसूस किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नोएडा में काम करने वाले लोगों ने भी भूकंप के झटकों के मंजर को बयां किया. सनी नामक व्यक्ति ने बताया कि भूकंप महसूस होते ही कार्यालय का अलार्म शुरू हो गया और वे तुरंत कार्यालय के बाहर भाग गए. उन्होंने कहा भूकंप आते ही गार्ड ने अलार्म बजाया. कंपनी ने एहतियात बरती थी. हम सभी मैनेजर और एचआर सहित बिल्डिंग से बाहर आ गए. भूकंप जबरदस्त था. हम डर गए थे."
एक अन्य व्यक्ति, सूरज तिवारी ने कहा कि वे एहतियात के तौर पर लगभग 10 मिनट तक कार्यालय के बाहर रहे. "मैं अपनी कॉफी ले रहा था मेरी सीट हिल गई. कार्यालय का अलार्म बजा जिसके बाद हम इमारत के बाहर भागे. हम लगभग 10 मिनट तक कार्यालय के बाहर रहे और फिर अंदर जाकर अपना काम शुरू किया."
भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था. दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेपाल में मंगलवार रात 09:07 बजे से लेकर बुधवार तड़के 2:12 बजे तक पांच घंटे के भीतर तीन बार भूकंप आया. सभी 3 भूकंपों का केंद्र नेपाल का डोती जिला रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार तड़के नेपाल में आए भूकंप की वजह से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं