दर्जी कन्हैयालाल की दिनदहाड़े निर्मम हत्या के बाद जारी विवादों के बीच राजस्थान में 32 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. तबादले की लिस्ट में उदयपुर के मौजूदा एसपी और आईजी का भी नाम शामिल है. प्रफुल्ल कुमार को उदयपुर का नया आईजी और विकास शर्मा को उदयपुर का नया एसपी बनाया गया है. प्रफुल्ल कन्हैयालाल हत्याकांड के लिए गठित एसआईटी के सदस्य भी हैं. बता दें कि बीते दिनों उदयपुर पुलिस की कन्हैयालाल को मिली धमकी को गंभीरता से नहीं लेने पर आलोचना हुई थी.
मामले में उचित संज्ञान नहीं लिया
दरअसल, बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद दर्जी कन्हैयालाल को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. ऐसे में उसने पुलिस से इसकी शिकायत रक्षा की गुहार लगाई थी. लेकिन पुलिस ने मामले में उचित संज्ञान नहीं लिया. परिणामस्वरूप कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई. इस बात के सामने आने के बाद लगातर उदयपुर पुलिस की आलोचना हो रही थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में नारेबाजी की
बता दें कि कन्हैयालाल की हत्या के दो आरोपियों को गुरुवार की शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को एक पुलिस वैन में अदालत लाया गया. दोनों के चेहरे ढके हुए थे और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया. अधिकारी के अनुसार, कई अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में नारेबाजी की.
गौरतलब है कि रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने मंगलवार को उदयपुर में कथित तौर पर दर्जी कन्हैयालाल की उसकी दुकान में चाकू से वार कर हत्या कर दी थी और बाद में ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करके उन्होंने कहा था कि वे इस्लाम के अपमान का बदला ले रहे हैं. आरोपियों को अदालत में पेश करने के समय शाम को बड़ी संख्या में वकील अदालत परिसर में जमा हो गए और आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे.
-- नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद महाराष्ट्र ऐसा तीसरा बड़ा राज्य जहां BJP ने पलटी बाजी
-- कांग्रेस ने ‘हॉर्स रेसिंग' को ‘हॉर्स ट्रेडिंग' कहने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं