असम के काजीरंगा में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़कर 26 हो गई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया और कहा कि ट्रैवलर के ड्राइवर को अचानक स्ट्रोक आया होगा, जिससे उसने व्हीकल से कंट्रोल खो दिया और ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई. अब तक 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इसमें से 12 लोग आईसीयू में हैं. जिस ट्रक से कार की आमने-सामने टक्कर हुई थी, उसके डैशकैम फुटेज में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है. सीएम सरमा ने मृतकों के परिवारों को 9-9 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है. इस हादसे में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है. 16 अन्य लोग इलाज करा रहे हैं, जिनमें से एक दर्जन लोग ICU में हैं.
किन पहलुओं पर हो रही जांच?
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "सड़क साफ दिख रही थी, तभी अचानक ड्राइवर ने दिशा बदली और कंटेनर ट्रक की ओर मुड़ गया. जांच अधिकारी दो संभावनाओं पर गौर कर रहे हैं: क्या ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, या उसे स्ट्रोक आया था?"
सीएम ने आगे कहा कि हादसे के बाद सामने आए वीडियो में एक साइकिल सवार भी नजर आ रहा है. उम्मीद की जा रही है कि वह बता सके कि टक्कर से ठीक पहले क्या हुआ था. राज्य सरकार ने ड्राइवर का पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया है.
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ड्राइवर स्थानीय निवासी था, इसलिए उसे काजीरंगा इलाके में लागू ट्रैफिक पाबंदियों की जानकारी होनी चाहिए थी.
काजीरंगा में ट्रैफिक से जुड़े क्या नियम हैं?
काजीरंगा के ज्यादातर हिस्सों में स्पीड लिमिट 40 किमी प्रति घंटा है. ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त पाबंदियां लागू हैं और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होती है.
यह भी पढ़ें | असम मिनी बस हादसे में 24 लोगों की कैसे गई जान; डैशकैम में कैद हुआ मौत का मंजर; VIDEO
यह भी पढ़ें | असम के काजीरंगा में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 23 लोगों की मौत, कई घायल
यह भी पढ़ें | हाथी के गले में फंसा ट्रैक्टर का टायर, चाय बागान में दिखा अनोखा नजारा, IAS ने शेयर किया VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं