बेंगलुरु में एक टेक कंपनी में काम करने वाली 24 साल की लड़की की खुदकुशी का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके चाचा और चाची कथित तौर पर उसकी प्राइवेट फोटो और वीडियो को लीक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया करते थे. लड़की इससे डिप्रेशन में रहने लगी थी. उसने बेंगलुरु के एक होटल रूम में खुद को आग लगाकर जान दे दी.
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी लड़की के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की आगे की जांच की जा रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या का मामला रविवार का है. लड़की ने बेंगलुरु के कुंडलाहल्ली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित राधा होमटेल नाम के होटल के रूम में खुदकुशी की. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की को उसके चाचा ने कथित तौर पर इस होटल में मिलने के लिए बुलाया था.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़की अपने साथ पेट्रोल लेकर गई थी. होटल रूम में पहुंचते ही उसने खुदकर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली. होटल के स्टाफ उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उधर, लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी करीब 6 साल से अपने चाचा-चाची के साथ रह रही थी. वो साथ में घूमने भी जाया करते थे.
वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी चाचा के पास से एक पेन ड्राइव बरामद हुई है. चाचा-चाची के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है.
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं