- बेंगलुरु में विधान सौधा भवन को AI के जरिए उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ था.
- पुलिस ने इस मामले में बिहार के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है.
- युवक बेंगलुरु में पिछले 6 महीने से पाइप फिटिंग का काम करता था.
बेंगलुरु में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक AI के जरिए विधानसभा भवन विधान सौधा बम धमाके से उड़ाता नजर आ रहा है. जिसके बाद तुरंत कर्नाटक पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और युवक की जानकारी जुटाई. पुलिस ने हजरत अली नाम के 25 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से बिहार के अररिया जिले का रहने वाला था और बेंगलुरु में मजदूरी करने आया था, वह यहां पाइप फिटिंग का काम करता था. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है कि आखिर उसने यह वीडियो क्यों बनाया था और उसका मकसद क्या था.
क्या है बेंगलुरु का पूरा मामला
दरअसल, इंस्टाग्राम पर 'Jnx king Hg' अकाउंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ था. जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक बंदूक का ट्रिगर दबाने की नकल करता है और उसके तुरंत बाद एक जोरदार धमाका होता है जिसमें कर्नाटक की ऐतिहासिक विधान सौधा इमारत पूरी तरह तबाह होती नजर आती है. जबकि यह राजधानी बेंगलुरु की सबसे सुरक्षित इमारतों में शामिल है, जिसकी सुरक्षा भी सख्त होती है. हालांकि यह वीडियो AI की मदद से अपलोड किया गया था. वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
-
AI नहीं खा सकता है आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत दी सफाई
बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत सफाई जारी की असल में कोई विस्फोट नहीं हुआ था और यह वीडियो कृत्रिम तरीके (AI) से बनाया गया था. पुलिस की साइबर सेल की मदद से आरोपी की करंट लोकेशन का पता लगाया और हजरत अली नाम के युवक को हिरासत में ले लिया. वहीं जिस इंस्टाग्राम अकांउट से यह वीडियो शेयर किया गया था. उस अकाउंट को भी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है.
फिलहाल बेंगलुरु पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है, पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि उसने यह वीडियो क्यों बनाया था. विधान सौधा एक उच्च सुरक्षा वाली सरकारी इमारत है, जहां कर्नाटक की विधानसभा स्थित है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि संवेदनशील जगहों पर हमले दिखाने वाले फर्जी वीडियो बनाना और उन्हें फैलाना लोगों के बीच घबराहट पैदा कर सकता है और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा सकता है. पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि धमकी भरे या गुमराह करने वाले कंटेंट बनाने और फैलाने के लिए AI का गलत इस्तेमाल न किया जाएगा. नहीं तो इस तरह के मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.
ये भी पढ़ेंः बिहार में प्यार, बेंगलुरु में हत्या, गुब्बारे बेचने वाले प्रेमी जोड़े का खौफनाक अंत, क्यों पति ने की पत्नी की हत्या?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं