विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2022

76वें स्वतंत्रता दिवस पर ITBP के 20 पदाधिकारियों को सम्मानित करने का ऐलान

आईटीबीपी के 20 पदाधिकारियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पुलिस पदकों से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है.

76वें स्वतंत्रता दिवस पर ITBP के 20 पदाधिकारियों को सम्मानित करने का ऐलान
आईटीबीपी पदाधिकारियों को सम्मानित करने की घोषणा
नई दिल्ली:

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 20 पदाधिकारियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पुलिस पदकों से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है. इनमें से 06 को वीरता के लिए पुलिस पदक (PMG), 03 को विशिष्ट  सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 11 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदकों से नवाजा गया है.

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए 06 आईटीबीपी कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. सहायक सेनानी / जीडी अमित कुमार, हेड कांस्टेबल / जीडी हमेश कुमार और कांस्टेबल / जीडी शक्ति कुमार, 38 वीं बटालियन, आईटीबीपी द्वारा 14 जनवरी, 2018 को चलाए गए एक नक्सल विरोधी अभियान में नक्सल कमांडर गुंडाधुर राजू दंतेवाड़ा को मार गिराया था जिस पर रुपये 3,00,000/- का इनाम घोषित था.

सहायक सेनानी / जीडी प्रभात मुकुल मार्टिन मिंज, स.उ.नि. / जीडी कुलदीप राज और कांस्टेबल / जीडी ब्रह्म चंद्र, 40 वीं बटालियन, आईटीबीपी ने 30 जून, 2022 को  चलाए गए ऑपरेशन में हुई मुठभेड के दौरान घायल हुए एक नक्सली को पकड़ा था जिसकी बाद पहचान डेविड उर्फ उमेश उर्फ बलिराम उइके, कमांडर मिलिट्री प्लाटून नंबर- 01 के तौर पर की गई, जो  डिवीजन कमेटी (डीवीसीएम) का सदस्य  था. 

(क)    वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए 06 पदाधिकारियों के नाम हैं:-

1.    श्री प्रभात मुकुल मार्टिन मिंज, सहायक सेनानी (जीडी)
2.    श्री कुलदीप राज, स.उ.नि. (जीडी) 
3.    श्री ब्रह्म चंद्र, कांस्टेबल (जीडी)
4.    श्री अमित कुमार, सहायक सेनानी (जीडी)
5.    श्री हमेश कुमार, हेड कांस्टेबल (जीडी)
6.    श्री शक्ति कुमार, कांस्टेबल (जीडी)

(ख) विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से विभूषित किए गए 03 पदाधिकारियों के नाम हैं :-

1.    श्री राजेश साहनी, सेनानी 
2.    श्री महेन्द्र सिंह, सहायक सेनानी (कार्यालय)
3.    श्री ईश्वरसिंह, निरीक्षक (जीडी)

(ग)     सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से विभूषित किए गए 11 पदाधिकारियों के नाम हैं:-

1.    श्री अनिल कुमार फूल, उप महानिरीक्षक
2.    श्री उमेश चंद्र बडोला, द्वितीय कमान 
3.    श्री राजपाल सिंह कंडारी, सहायक सेनानी (कार्यालय)
4.     श्री प्यारे लाल, निरीक्षक (जीडी)
5.    श्री संत राम यादव, निरीक्षक (जीडी)
6.     श्री बाबू राम चौहान, निरीक्षक (जीडी)
7.    श्री पवन कुमार, निरीक्षक (टेली.)
8.    श्री रूप चंद, स.उ.नि. (जीडी)
9.    श्री शिव सिंह, स.उ.नि. (जीडी)
10.    श्री राजेंद्र सिंह, निरीक्षक (ए.टी.) 
11.    श्री राम सिंह, निरीक्षक (सी.एम.)

 डॉ. एस. एल. थाउसेन, डी.जी., आई.टी.बी.पी. ने भी सभी पदक प्राप्त कर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं.

VIDEO: श्रीनगर की डल झील पर आजादी का शानदार जश्न, निकाली गई तिरंगा यात्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ITBP Personnel Awarded, Independence Day, Police Medal For Gallantry, President's Medal For Distinguished Service, Police Medal For Meritorious Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com