विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने शेयर की झंडे की गलत तस्वीर, भड़क उठे फैन्स बोले - पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए

अल्लू अर्जुन ने 15 अगस्त के मौके पर फैन्स को बधाई देने के लिए एक तस्वीर पोस्ट की लेकिन इसमें भारतीय झंडे में एक गड़बड़ थी जो कि नेटिजन्स की पकड़ में आ गई और उसके बाद बवाल शुरू हो गया.

अल्लू अर्जुन ने शेयर की झंडे की गलत तस्वीर, भड़क उठे फैन्स बोले - पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए
अल्लू अर्जुन की स्वतंत्रता दिवस पोस्ट पर बवाल
Social Media
नई दिल्ली:

तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन स्वतंत्रता दिवस पर की गई अपनी एक पोस्ट के चलते विवादों में घिर गए. सोशल मीडिया पर मामला इतना गर्मा गया था कि आखिर में उन्हें अपनी पोस्ट डिलीट ही करनी पड़ी लेकिन स्क्रीन शॉट के जमाने में उनका पीछा इतनी आसानी से नहीं छूटने वाला. दरअसल अल्लू अर्जुन ने 15 अगस्त को देशवासियों और अपने सभी फैन्स को बधाई देने के लिए एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में राष्ट्रीय ध्वज यानी कि तिरंगे की फोटो में गड़बड़ी थी. दअरसल अल्लू की पोस्ट में दिख रहे झंडे पर अशोक चक्र नहीं था. इस तरह झंडे की गलत फोटो शेयर करना सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया.

अल्लू अर्जुन ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें लाल किले पर लहराते तिरंगे की तस्वीर थी. बैकग्राउंड में तो अशोक चक्र था, लेकिन झंडे पर वह गायब था. तस्वीर में अल्लू अर्जुन का लोगो भी था. पोस्ट पर लिखा था, "हैप्पी इंडिपेंडेंस डे". इस वजह से कई लोगों ने राष्ट्रीय प्रतीक की एक अहम डिटेल को नजरअंदाज करने के लिए एक्टर की आलोचना की. हालांकि एक्टर ने पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं.

इंटरनेट पर हुई अल्लू अर्जुन की गलती की चर्चा

इंटरनेट पर लोगों ने इस पोस्ट पर रिएक्शन दिए. एक कमेंट में लिखा था, "उन्हें पूरे भारत से माफी मांगनी चाहिए, सिर्फ पोस्ट डिलीट करने से काम नहीं चलेगा. बहुत शर्मनाक और बचकाना हरकत है." एक सोशल मीडिया यूजर ने लाल किले पर अल्लू अर्जुन के लोगो पर सवाल उठाते हुए लिखा, "लाल किले पर उनका नाम क्यों है?" एक और कमेंट में लिखा था, "जानकारी की कमी." एक और कमेंट था, "#AlluArjun को यह भी नहीं पता कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज कैसा दिखता है."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Social media

एक यूजर ने लिखा, "अल्लू अर्जुन को अपनी स्वतंत्रता दिवस की पोस्ट डिलीट करनी पड़ी क्योंकि तेज नजर वाले फैन्स ने देखा कि भारतीय झंडे से अशोक चक्र गायब था. नेटिजन्स कोई भी छोटी-बड़ी बात नहीं छोड़ते."

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 

वर्कफ्रंट पर बात करें तो अल्लू अर्जुन अभी एटली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'राका' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं. आठ महीने प्रेग्नेंसी के साथ भी दीपिका फिल्म की शूटिंग में एक्टिवली पार्टिसिपेट कर रही हैं. वह सितंबर में अपनी डिलीवरी और मैटरनिटी ब्रेक से पहले अपने बचे हुए हिस्सों जिनमें मुश्किल सीन भी शामिल हैं को पूरा करने के लिए कमिटेड हैं.

यह भी पढ़ें: बेटी की विदाई पर फफक कर रोए साउथ स्टार, हाथ छोड़ने से किया इंकार, बाप-बेटी का इमोशनल वीडियो नम कर देगा आंखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allu Arjun, Independence Day, National Flag, Ashok Chakra, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com