उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus Infection) से 179 और मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 1,317 नये मामले सामने आये हैं. अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य में 1,317 नये संक्रमितों के सापेक्ष 24 घंटे के भीतर 5,625 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक राज्य में 16,39,572 मरीज संक्रमण मुक्त होकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं.
उत्तर प्रदेश के तीन और जिलों में कोरोना पाबंदियों में दी गई ढील, एक्टिव मरीजों की संख्या 600 से कम
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 32,465 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में 179 और संक्रमितों की मौत के बाद अब तक कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 20,672 पहुंच गई है जबकि 1,317 नये मामले आने से अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,92,709 पहुंच गया है. प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 3.23 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 4.97 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है.
UP Corona News : यूपी में एक जिले को छोड़कर सभी में कोरोना के 100 से कम नए मामले मिले
मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी जिलों में मिलने वाले मरीजों की संख्या 100 से नीचे रही जिनमें गौतमबुद्ध नगर में 68, लखीमपुर खीरी में 61, वाराणसी में 59, लखनऊ में 54 और मुजफ्फरनगर में 53 नये मरीज मिले जबकि इसी अवधि में लखनऊ में 28, लखीमपुर खीरी में 19 और गोरखपुर में 13 और मरीजों की मौत हो गई.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं