उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 36 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. इस अवधि में किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 22,763 है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 36 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,479 नए मामले, 157 मरीजों की मौत
सुल्तानपुर में चार तथा प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में तीन-तीन नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई है. इसी अवधि में 70 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं. राज्य में इस वक्त 664 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में दो लाख 48 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक छह करोड़ 57 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 85 नए मामले, संक्रमण दर 0.12 फीसदी
पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 41,831 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,55,824 हो गयी. वहीं टीके की खुराक ले चुके लोगों की संख्या 47 करोड़ को पार कर गई है. देश में संक्रमण से 541 और लोगों की जान जाने से मृतक संख्या 4,24,351 हो गयी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवे दिन वृद्धि हुई है. इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,952 हो गयी है.
कोरोना वायरस: इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं