विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 29, 2022

UP में 16 IPS अधिकारियों के तबादले: गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज को मिले पुलिस आयुक्त

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ अधिकारियों का तबादला भी किया गया है.

Read Time: 2 mins
UP में 16 IPS अधिकारियों के तबादले:  गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज को मिले पुलिस आयुक्त
अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में तीन नए कमिश्नरेट में सोमवार को पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति कर दी गई है. सोमवार रात जारी एक शासकीय आदेश में यह जानकारी दी गई. आदेश के अनुसार अजय मिश्रा, प्रीतिंदर सिंह और रमित शर्मा को क्रमश: गाजियाबाद, आगरा तथा प्रयागराज का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ अधिकारियों का तबादला भी किया गया है. आदेश के अनुसार आलोक सिंह का तबादला लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में किया गया है. उनकी जगह लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदस्थ लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. इसी तरह अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें-  सरकार ने हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति की 20 फाइलें कॉलेजियम को लौटाईं, दोबारा विचार करने को कहा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
नौकरी का वादा कर महिला से ठगे 39 लाख रुपये, केस दर्ज
UP में 16 IPS अधिकारियों के तबादले:  गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज को मिले पुलिस आयुक्त
NDTV के इंटरव्यू में कही PM मोदी की बात हुई सच, सैम पित्रोदा फिर बनाए गए कांग्रेस के ओवरसीज अध्यक्ष
Next Article
NDTV के इंटरव्यू में कही PM मोदी की बात हुई सच, सैम पित्रोदा फिर बनाए गए कांग्रेस के ओवरसीज अध्यक्ष
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;