विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DCP

Delhi IPS Transfer: दिल्ली में कई प्रशानिक अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया गया है. ये बदलाव ट्रैफिक पुलिस से लेकर सिक्योरिटी डिवीजन तक, हर जगह हुआ है. किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली है, देखें लिस्ट.

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DCP
दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल. (सीएम रेखा गुप्ता की फाइल फोटो)
  • दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है
  • पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर 34 IPS और दानिप्स अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां हुई हैं
  • इस फेरबदल का मकसद पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है

दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर 34 आईपीएस  और दानिप्स अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं. इस फेरबदल का मकसद पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना, कई यूनिट्स में प्रशासनिक मजबूती लाना और कानून-व्यवस्था से जुड़े कामों को बेहतर तरीके से संचालित करना बताया जा रहा है.

शरद भास्कर दराडे को पुलिस मुख्यालय भेजे गए

इस बड़े बदलाव के तहत पश्चिमी जिले के डीसीपी रहे शरद भास्कर दराडे को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. उनकी जगह वी. हरेश्वर स्वामी को पश्चिमी जिले का नया डीसीपी नियुक्त किया गया है. पश्चिमी जिला दिल्ली पुलिस के महत्वपूर्ण जिलों में से एक माना जाता है, ऐसे में यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है.

ट्रैफिक पुलिस में भी बड़ा बदलाव

ट्रैफिक पुलिस में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. जिमी चिराम को डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें SPUNER का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं, राहूल अलवाल को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स  से हटाकर उत्तर-पूर्वी जिले  में तैनात किया गया है. दूसरी ओर शोभित डी. सक्सेना को बाहरी उत्तरी जिले का डीसीपी बनाया गया है.

निहारिका भट्ट को मिली ये जिम्मेदारी

उत्तर जिला  में भी नई नियुक्तियां की गई हैं. निहारिका भट्ट को अतिरिक्त डीसीपी-1 (Additional DCP-I) बनाया गया है. वहीं नेहा यादव को PMMC की जिम्मेदारियों के साथ-साथ SPUWAC का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पुलिस विभाग में महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों के लिहाज से यह जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है.

फेरबदल के तहत जितेंद्र मणि को कोर्ट सिक्योरिटी यूनिट से हटाकर सिक्योरिटी डिवीजन में भेजा गया है. वहीं ऐश्वर्या शर्मा को दक्षिण-पूर्वी जिले  से ट्रांसफर कर लाइसेंसिंग यूनिट में नियुक्त किया गया है. अन्येश रॉय लाइसेंसिंग यूनिट का प्रभार छोड़ने के बाद भी IFSO (Intelligence Fusion and Strategic Operations) के डीसीपी बने रहेंगे. इसके अलावा ईशा सिंह को डीसीपी वेलफेयर बनाया गया है.

पदोन्नत अफसरों को भी नई जिम्मेदारियां

हाल ही में पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. रविनंदन बी.एम. को उत्तर-पश्चिम जिले का अतिरिक्त डीसीपी-1 बनाया गया है. वहीं विकास मीणा को द्वारका जिले  में अतिरिक्त डीसीपी-1 की जिम्मेदारी दी गई है. इन नियुक्तियों को जिला स्तर पर प्रशासनिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सुलेखा को रोहिणी से ट्रांसफर कर डीसीपी सिक्योरिटी बनाया गया है. वहीं सिकंदर सिंह को उत्तर-पश्चिम जिले से शाहदरा जिले में भेजा गया है. दीपक यादव को दिल्ली आर्म्ड पुलिस  की चौथी बटालियन का डीसीपी नियुक्त किया गया है. यह यूनिट राजधानी की सुरक्षा और विशेष अभियानों में अहम भूमिका निभाती है. सतीश कुमार को ट्रैफिक यूनिट से रोहिणी जिले में अतिरिक्त डीसीपी-1 बनाया गया है. चंद्र कुमार सिंह को NAV से क्राइम ब्रांच भेजा गया है. वहीं आलोक कुमार सिंह को आर.पी. भवन  का डीसीपी नियुक्त किया गया है.

कुमार अभिषेक अतिरिक्त डीसीपी-2 बनाए गए

दक्षिण-पश्चिम जिले  में कुमार अभिषेक को अतिरिक्त डीसीपी-2 बनाया गया है. वहीं अशोक कुमार को दक्षिण जिले से ट्रांसफर कर NAV का डीसीपी नियुक्त किया गया है. मानस्वी जैन को डीसीपी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा अभिषेक गुप्ता को पश्चिमी जिले से सिक्योरिटी विंग में भेजा गया है. सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव हुए हैं. पंकज सूद को सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रणबीर सिंह को करंट ड्यूटी चार्ज के आधार पर डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है.

दिल्ली पुलिस में बड़े फेरबदल की वजह क्या?

दिल्ली पुलिस के इस व्यापक फेरबदल को आगामी चुनौतियों, कानून-व्यवस्था की जरूरतों और प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए किया गया है. राजधानी में बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं, वीआईपी ड्यूटी, ट्रैफिक प्रबंधन, अपराध नियंत्रण और विशेष यूनिट्स के बेहतर संचालन के लिए अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इन बदलावों से विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों के कामकाज में तेजी आएगी और जनता को बेहतर पुलिसिंग सेवाएं मिल सकेंगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड में बड़ा अपडेट: होटल मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi IPS Officers, IPS Transfer List, IPS Transfer Ki Khabar, DANIPS, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com