मुंबई के साकीनाका में 34 वर्षीय महिला के साथ बेरहमी से बलात्कार के बाद मौत के मामले को अभी एक ही दिन बीता था कि किशोरी के साथ दरिंदगी के एक और मामले ने सभी को चौंका दिया है. महाराष्ट्र में इस बार उल्हासनगर में यौन शोषण की घटना सामने आई है. रेलवे पुलिस ने आज कहा कि उल्हासनगर स्टेशन परिसर में शुक्रवार रात एक रेलवे आवास में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया. आईपीसी की धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने मीडिया को बताया कि 15 साल की बच्ची शिरडी से लौट रही थी. वह भिवंडी बाईपास पर उतरी, फिर कल्याण गई और उल्हासनगर के लिए एक लोकल ट्रेन में सवार हुई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रात करीब नौ बजे निकलने के बाद उसकी मुलाकात दो दोस्तों से हुई और वे घर चले गए. वे स्टेशन पर स्काईवॉक पर चल रहे थे तभी आरोपी उनके पास पहुंचे.
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथ रखे हथौड़े से लड़की के दोस्तों को डरा दिया. उसने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और उसे स्काईवॉक से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक सुनसान रेलवे आवास में ले गया. वहां आरोपी ने 15 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मारपीट की. पूरी रात बच्ची वहीं पड़ी रही.
सुबह वह भागने में सफल रही और उसने एक राहगीर के फोन से अपने दोस्त को कॉल किया, जिसने उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने की सलाह दी.
रेलवे पुलिस आयुक्त के अनुसार, दो पुलिस थानों ने इस आधार पर लड़की की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया कि अपराध उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी कि उनकी शिकायत क्यों दर्ज नहीं की गई.
खालिद ने कहा, "हमने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है और जांच जारी है."
उन्होंने कहा, "हमने आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच की और पाया कि उसके खिलाफ ठाणे शहर में चोरी जैसे अपराधों के कई मामले हैं."
उन्होंने कहा, "हम इस बात पर गौर कर रहे हैं कि इस तरह की घटनाओं को फिर से कैसे टाला जाए, खासकर उन रेलवे क्षेत्रों में जहां रोशनी कम है और जो सुनसान हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं