उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिनमें से शुक्रवार को कुल 19 प्रत्याशियों के पर्चे जांच के बाद जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए. जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
जिन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए हैं उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी निष्पक्षता बरते जाने की बात कही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने बताया, "गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे. शुक्रवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच हुई. नामांकन पत्रों में कमी पाए जाने पर 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए."
जांच में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा, समाजवादी पार्टी (सपा) के डॉ. महेंद्र सिंह नागर, बसपा के राजेंद्र सोलंकी, नेशनल पार्टी के किशोर सिंह आदि के नामांकन सही पाए गए हैं.
नामांकन पत्र निरस्त होने से नाराज दो प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. दोनों ने जानबूझकर पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया है.
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने गौतमबुद्ध नगर से उनकी पार्टी के प्रत्याशी यतेंद्र शर्मा का पर्चा जानबूझकर खारिज किए जाने का आरोप लगाया है. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम ने कहा कि वह अपने साथ दस प्रस्तावकों को लेकर गए थे, जिन्हें निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उनका पर्चा जानबूझकर निरस्त किया गया है.
यह भी पढ़ें : 17वीं लोकसभा में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले 10 सांसद कौन?
यह भी पढ़ें : 'ऐसे लोगों का राम नाम सत्य होना...' : अपराधियों को सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं