महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 1,080 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,60,317 हो गई जबकि 47 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,43,633 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी. इससे पहले राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 806 नए मामले सामने आए थे, जबकि चार मरीजों की मौत हुई थी.
संक्रमण के नए मामलों में पुणे क्षेत्र में संक्रमण के 428 नए मामले सामने आए जबकि मुंबई क्षेत्र में 242 नए मामले दर्ज किए गए. पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 29 मरीजों की मौत हुई. राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हो गई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 2,488 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 76,99,623 हो गई है. संक्रमण से ठीक होने की दर 97.96 प्रतिशत हो गयी है. मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत बनी हुई है.
बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,070 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 7,73,83,579 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 94,475 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं