विज्ञापन

जो अराफात ने किया, वह न कपिल कर सके, न ही जडेजा, 52 साल में एक ही भारतीय कर सका

इंग्लैंड के खिलाफ एक ही मैच में अर्द्धशतक जड़ने और 6 विकेट लेने के बाद अराफात मिन्हास दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं, तो वहीं इस कारनामे को लेकर भारतीय फैंस भी अपने खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं

जो अराफात ने किया,  वह न कपिल कर सके, न ही जडेजा,  52 साल में एक ही भारतीय कर सका
अराफात ने कारनामा किया, तो फैंस भारतीय खिलाड़ियों के बारे में भी चर्चा कर रहे हैं
source: X

मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबाल जीतने के बाद पाकिस्तान के 21 साल के युवा ऑलराउंडर अराफात मिन्हास पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं. और आखिर बनें भी क्यों न! कारनामा ही इतना बड़ा है कि भारत के वनडे के करीब 53 साल के इतिहास में न तो कपिल देवा जैसा पूर्व ऑलराउंडर ही ऐसा कर सका. और न ही कपिल की यात्रा से लेकर वर्तमान में खेल रहे  रवींद्र जडेजा. अराफात पाकिस्तान के इतिहास में एक ही वनडे मुकाबले में अर्द्धशतक बनाने के साथ ही 6 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए. वैसे भारत के लिए भी सिर्फ एक ही खिलाड़ी ऐसा कर सका है. और यह भी वीमेन टीम की दिग्गज खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने किया है

यह भी पढ़ें: आखिरी 6 पारियों में 4 शतक,  61.33 का औसत, ब्रैडमैन वाली लिस्ट में रिंकू, फिर भी टेस्ट टीम के आस-पास भी नहीं

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे का आगाज एक दिन बाद, जानें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, स्ट्रीमिंग, तमाम बातें

जब दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

जहां पाकिस्तान के लिए दोे बार वनडे में अर्द्धशतक बनाने और छह विकेट लेने का कारनामा दो खिलाड़ियों ने किया, तो वहीं भारत में एक से एक उपलब्धि और दिग्गज खिलाड़ियों के बावजूद एक बार भी ऐसा प्रदर्शन किसी ने नहीं ही किया. यहां तक कि इस दौरे के  सबसे बड़े ऑलराउंडर रवींदर जडेजा भी ऐसा करने में नाकाम रहे, लेकिन पाकिस्तानियों के लिए हमारी दीप्ति शर्मा ही काफी हैं! चलिए डिटेल से जानिए की दीप्ति शर्मा ने कब किसी एक मैच में अर्द्धशतक बनाने के साथ ही 6 विकेट भी चटकाए.

खिलाड़ी    रन      बॉलिंग बनाम जगहतारीख
दीप्ति शर्मा58
                6/20
श्रीलंकाकोलंबो19 सितंबर 2018
Latest and Breaking News on NDTV

दीप्ति शर्मा के  F.A.Q.= Frequently Asked Questions सें जानें तमाम जवाब 

प्र.;-1 दीप्ति शर्मा ने यह ऐतिहासिक प्रदर्शन किस टीम के खिलाफ किया था?

उ.;- दीप्ति शर्मा ने यह प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ किया था

प्र.;-2 इस मैच में दीप्ति शर्मा ने कुल कितने रन बनाए थे?

उ.;- उन्होंने इस मैच में 58 रन बनाए थे

प्र.;-3 इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा के गेंदबाजी आंकड़े (बॉलिंग फिगर्स) क्या थे?

उ.;- उन्होंने अपने स्पेल में 20 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे (6/20)

प्र.;-4 यह मुकाबला किस मैदान या शहर में खेला गया था?

उ.;- यह मुकाबला कोलंबो में खेला गया था.

प्र.;-5 यह शानदार रिकॉर्ड कब बनाया गया था?

उ.;- यह रिकॉर्ड 19 सितंबर 2018 को बनाया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arafat Minhas, India, Pakistan, England, Ramlal Nikhanj Kapil Dev, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Pakistan Vs England 10/20/2026 Pken10202026274143, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com