सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और महिला पत्रकार मीना कोटवाल को 25 दिसंबर के बाद लगातार फोन से धमकी दी जा रही है. उनका कहना है कि डर के चलते वह अपने घर से भी नहीं निकल पा रही हैं. उनके मोबाइल फोन पर जिन नंबरों से उनको धमकी दी गई है, उन नंबरों के साथ मीना कोटवाल ने एक लिखित शिकायत भी दिल्ली पुलिस को दी है. लेकिन खबर लिखे जाने तक मामला नहीं दर्ज किया गया था. पुलिस नंबरों के जांच की बात कह रही है.
डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, मीना कोटवाल स्वतंत्र पत्रकार हैं और बीते 25 दिसंबर को उन्होंने सांकेतिक तौर पर मनु स्मृति को जलाने की फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी. जिसके बाद उनको फोन करके जान से मारने की धमकी और गालियां दी जाने लगी. मीना कोतवाल ने बताया कि एक शख्श ने फोन करके बोला कि मैं विश्व हिन्दू परिषद से बोल रहा हूं, आपके खिलाफ FIR होने जा रही है. दूसरे शख्श ने फोन पर कहा कि तुम्हारा नंबर कई ग्रुप में शेयर किया है और कहा कि परेशान करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में "यूने लकी ड्रा" के नाम पर पोंजी योजना चलाने के मामले में एक गिरफ्तार
पीड़िता ने बताया कि तमाम लोगों ने फोन करके उनको जाति सूचक गालियां भी दी हैं. लगातार आ रहे इस तरह के फोन से वह डरी हुई हैं और इसके चलते उनका घर से निकलना भी दूभर हो गया है. उनका कहन है कि ऐसे में उनका पत्रकार के तौर पर फील्ड में रिपोर्टिंग करना भी खतरनाक है.
दिल्ली पुलिस ने 'Bulli Bai' के खिलाफ दर्ज किया केस, मुस्लिम महिलाओं की फोटो की थी अपलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं