कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संसद एवं विधानसभाओं में गुणवत्तापूर्ण चर्चा के लिए अलग से समय निर्धारित करने की जरूरत पर जोर दिए जाने को लेकर गुरुवार को उन पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री संसद के भीतर ऐसी चर्चा में कभी भाग लेंगे. पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘यह पढ़ना दिलचस्प है कि प्रधानमंत्री ने संसद में गुणवत्तापूर्ण चर्चा की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि गुणवत्तापूर्ण चर्चाओं के लिए अलग से समय तय किया जाए. सवाल यह है कि क्या प्रधानमंत्री संसद में होने वाली चर्चा में कभी भाग लेंगे?''
चिदंबरम का सरकार पर कटाक्ष : "हम कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बन गए"
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के 82वें सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए सदनों में स्वस्थ व गुणवत्तापूर्ण चर्चा के लिए अलग से समय निर्धारित करने का विचार साझा किया और कहा कि ऐसी चर्चाओं में मर्यादा व गंभीरता का पूरी तरह से पालन हो तथा कोई किसी पर राजनीतिक छींटाकशी ना करे. उन्होंने कहा, ‘‘एक तरह से वह सदन का सबसे स्वस्थ समय हो, स्वस्थ दिन हो.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा ने भाजपा पर साधा निशाना
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं