दुबई के बुर्ज खलीफा पर आधारित कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में लेजर लाइट शो आज बंद कर दिया गया क्योंकि पंडाल में भारी भीड़ आ रही थी. जबकि ऐसी खबरें थीं कि पास के कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पायलटों द्वारा उड़ानों के संचालन में शिकायतों के बाद लेजर लाइट बंद कर दी गई. हवाईअड्डा के सूत्रों ने एनडीटीवी से कहा कि उन्हें इस पर किसी भी आधिकारिक शिकायत की जानकारी नहीं है.
देशभर में दुर्गा पूजा का जश्न मनाया जा रहा है, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई हर जगह से दुर्गा पूजा पंडालों की तस्वीरें आ रही हैं. कोलकाता में एक ऐसा ही पंडाल लोगों को लुभा रहा है जिसे दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफ़ा की तर्ज पर तैयार किया गया है. कोलकाता के इस पंडाल में बुर्ज खलीफ़ा की इमारत देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है. ये पंडाल लेक सिटी के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में तैयार किया गया है. इसकी ऊंचाई 145 फ़ीट है, और लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं. इस भीड़ को देखते हुए डॉक्टर्स अब चिंता ज़ाहिर कर रहे हैं कि कोविड को ध्यान में रखते हुए ये लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पूजा के आयोजक श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने इस बात से इनकार किया कि कोई शिकायत थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने भीड़भाड़ को रोकने के लिए लेजर स्ट्रोब लाइट बंद कर दी. फिलहाल शहर के लेक टाउन क्षेत्र के पंडाल में अभी भी लाइटें जल रही हैं.
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की प्रतिकृति के रूप में बनाए गए 145 फीट के पंडाल को लगभग 6,000 एक्रिलिक शीट का उपयोग करके बनाया गया है. यह हजारों लोगों की भीड़ खींच रहा है. इससे क्षेत्र में अक्सर ट्रैफिक जाम होता रहा है.
पंडाल में रोशनी लाल, नीले और पीले रंग में बदलती हुई दिखती है, ठीक उसी तरह जैसे 829 मीटर ऊंची दुबई की इमारत प्रोजेक्टर से रंगीन प्रकाशित होती है.
राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस, जो पूजा की आयोजन समिति में शामिल हैं, ने पहले कहा था कि वे हर साल एक प्रतिष्ठित इमारत की प्रतिकृति के रूप में अपना पंडाल बनाते हैं. उन्होंने कहा, "पिछले साल, हमने केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाई थी. इस साल हमारे कलाकार ने बुर्ज खलीफा का सुझाव दिया था. हमने उसे संरचना का हर विवरण प्राप्त करने के लिए दुबई भेजा था."
VIDEO: दुर्गा पूजा के इस पंडाल में लोगों की भारी भीड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं