विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2017

बंगाल में डेंगू की स्थिति पर डॉक्टर ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट, हुआ सस्पेंड

पश्चिम बंगाल के एक सरकारी डॉक्टर ने राज्य सरकार पर डेंगू की बीमारी से संबंधित तथ्यों को दबाने का आरोप लगाते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया.

Also Read in
बंगाल में डेंगू की स्थिति पर डॉक्टर ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट, हुआ सस्पेंड
डॉक्‍टर अरुणाचल दत्त चौधरी (फाइल फोटो)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के एक सरकारी डॉक्टर ने राज्य सरकार पर डेंगू की बीमारी से संबंधित तथ्यों को दबाने का आरोप लगाते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर अरुणाचल दत्त चौधरी का पोस्ट 'जनता में चीजें गलत तरह से पेश करने वाला और अस्पताल प्रशासन के लिए अपमानजनक है.'

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, GST को बताया 'ग्रेट सेल्फिश टैक्स'

अरुणाचल दत्त चौधरी उत्तर 24 परगना जिला स्थित बारासात जिला अस्पताल में तैनात थे. उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया कि 6 अक्टूबर को 500 लोग अस्पताल में भर्ती हुए. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि किस तरह से उन्होंने कई मरीजों के इलाज में संघर्ष किया, जिसमें से कई फर्श पर पड़े हुए थे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत जनवरी से राजकीय अस्पतालों में 19 मौतें हुई हैं और विभिन्न सरकारी क्लीनिक में 18 हजार से अधिक मामले आए.

VIDEO : आधार के मुद्दे पर ममता को झटका
बता दें कि विपक्षी दल भी आरोप लगा रहे हैं कि ममता बनर्जी सरकार राज्य में डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या को दबाने का प्रयास कर रही है. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Dengue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com