पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (WB Assembly Polls) में बीजेपी (BJP) और सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पूरी ताकत लगा दी है. दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जोरों पर है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने हुगली रैली में राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी डर रही है, नंदीग्राम से ममता हार रही हैं. उन्होंने ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम से लड़ने पर भी तंज कसा है.
नड्डा ने हुगली रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "भवानीपुर छोड़कर नंदीग्राम ममता दीदी आईं या शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर गए थे. अगर मुख्यमंत्री एक मंत्री से लड़ने आ जाए तो बड़ा नेता कौन है?" उन्होंने दावा किया कि ममता दीदी नंदीग्राम में हार रही हैं. ये चुनाव बताता है कि चुनौती तो शुभेंदु अधिकारी ने स्वीकार की है. लड़ने तो ममता दीदी आई थीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि नंदीग्राम की जनता को यह साफ संदेश देना है कि सारे बंगाल में टीएमसी साफ है और भारतीय जनता पार्टी खड़ी हो रही है.
बंगाल में एक अप्रैल यानी गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान होना है. इस चरण में बंगाल की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली नंदीग्राम सीट पर वोट पड़ने हैं. यहां से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं और उनका मुकाबला कभी अपने करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी से है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं