16 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है.
- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने जारी की चेतावनी
- 16 राज्यों में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान
- मछुआरों को मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा है कि केरल, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत 16 राज्यों में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है. मछुआरों को मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है. एनडीएमए ने एक बयान में कहा कि बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के आसार है. भारतीय मौसम विभाग के एक बुलेटिन के हवाले से एनडीएमए ने बताया कि उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में कल और सोमवार को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. इसमें कहा गया है कि पश्चिम मध्य अरब सागर में समुद्रीय स्थितियां खराब से बेहद खराब होने के आसार हैं. मछुआरों को इस क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें : केरल में बारिश से कुछ राहत, मृतक संख्या 37 हुई, विजयन ने मुआवजे की घोषणा की
उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के दूरदराज के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. इस बार मानसून के दौरान अब तक सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में 718 लोगों की मौत हो चुकी है. गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया केन्द्र (एनईआरसी) के अनुसार उत्तर प्रदेश में 171 लोगों, पश्चिम बंगाल में 170 लोगों, केरल में 178 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की मौत हो चुकी हैं. इसके अलावा गुजरात में 52 लोगों, असम में 44 और नगालैंड में आठ लोगों की मौत हुई है. राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 26 लोग लापता भी हुए है. जिनमें से केरल में 21 लोग और पश्चिम बंगाल में पांच लोग लापता हुए. जबकि 244 अन्य लोग घायल हुए हैं.
यह भी पढ़ें : Weather Report: जानिए दिल्ली-NCR में रविवार को कैसा रहेगा मौसम...
VIDEO: केरल में भारी बारिश का कहर, अबतक 29 लोगों की मौत
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Weather Alert, Heavy Rain Alert, Weather Alert In Uttar Pradesh