विज्ञापन

Delhi Weather: बारिश, ओले गिरे फिर आज खिल गई धूप, दिल्ली NCR में तो मौसम गजब फिरकी ले रहा

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में मौसम में फिर बदलाव होने वाला है. उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मौसम फिर करवट लेगा. तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के आसार हैं.

Delhi Weather: बारिश, ओले गिरे फिर आज खिल गई धूप, दिल्ली NCR में तो मौसम गजब फिरकी ले रहा
Delhi Weather Updates
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार को हुई बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला.तापमान में गिरावट के साथ लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली. लेकिन मौसम ने आज फिर पलटी मारी और दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक तेज धूप निकल आई. बारिश के दूर-दूर तक आसार नहीं है. मौसम विभाग का भी पूर्वानुमान था कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश के बाद मौसम फिर सामान्य होगा. दो दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर दिल्ली तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.राजस्थान में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई.

दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली में न्यूनतम तापमान बुधवार को 15 से 15.8 डिग्री रहा, लेकिन अधिकतम तापमान गिरकर 21 डिग्री रह गया. मौसम विभाग का कहना है कि 20 फरवरी से 24 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से बढ़ते हुए 15-17 डिग्री तक पहुंच जाएगा. वहीं अधिकतम तापमान भी बढ़ते बढ़ते 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. 24 फरवरी तक टेंपरेचर 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा. ऐसे में धूप की तपिश महसूस होगी. फरवरी में मार्च जैसी तेज गर्मी से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं. 17 फरवरी को दिल्ली में इस साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था, जब सफदरजंग में मैक्सिमम टेंपरेचर 31.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. 

Weather

Weather

तापमान में तेजी से होगा इजाफा

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में अभी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार दिखाई दे रहे हैं. मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान कोई बड़ा इजाफा तापमान में होता नहीं दिख रहा है. जबकि गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा में भी अगले दो दिनों के दौरान तापमान स्थिर बना रहेगा.

समुद्र में न जाएं मछुआरे

 19 फरवरी को हिंद महासागर में , श्रीलंका तट और मन्नार की खाड़ी के आसपास 19-20 फरवरी को मछुआरे न जाएं. पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 21 फरवरी और श्रीलंका तट पर 22 फरवरी को मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें- Delhi Rain: दिल्ली NCR में कितने दिन होगी बारिश? आज गरज-चमक के साथ बारिश, हरियाणा-राजस्थान में गिरे ओले

Latest and Breaking News on NDTV

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के साथ राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो गई. राजस्थान के बीकानेर और नागौर जैसे जिलों में ओले गिरे. हरियाणा के नारनौल जैसे इलाकों से ओलावृष्टि हुई. पश्चिमी यूपी में बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ से लेकर बुलंदशहर तक बारिश हुई. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बादल छाए रहे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com