प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट से जोड़ने वाली सीप्लेन सेवा (Seaplane Service) का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने साबरमती फ्रंट (Sabarmati Front) तक इस विमान से यात्रा भी की.
विमान पर सवार होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती रिवरफ्रंट पर जल हवाई अड्डे पर अधिकारियों से बात की और विमान के बारे में जानकारी ली. इस विमान में 19 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. लगभग 200 किलोमीटर की दूरी को सीप्लेन के जरिये लगभग 45 मिनट में तय किया जा सकेगा. सड़क मार्ग से यह दूरी तय करने में करीब चार घंटे का वक्त लगता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) की 145वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने इस सेवा का उद्घाटन किया. इस सीप्लेन सेवा में एक यात्री का टिकट खच्र 1400 रुपये अनुमानित है. ऐसी रोज दो उड़ानें दोनों छोर से संचालित की जाएंगीं. सीप्लेन सेवा के यात्री केवड़िया स्थित सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा को भी देख सकेंगे. शनिवार को इस सेवा की शुरुआत के वक्त केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित थे.
इससे पहले गुजरात यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) पर पैरामिलिट्री परेड का मुआयना भी किया. उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों से चर्चा भी की. पीएम मोदी ने शुक्रवार को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट एक स्पेशल स्टोर एकता मॉल का उद्घाटन भी किया था. इस मॉल में पर्यटक हथकरघे और हाथों से बने अन्य उत्पाद को एक मंच पर खरीद सकते हैं. उन्होंने 17 एकड़ में फैले आरोग्य वन का उद्घाटन भी किया था. यह उद्यान औषधीय पौधों से भरा हुआ है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं