विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

विहिप ने केंद्र से राम मंदिर निर्माण के लिए संसद से कानून पारित कराने की मांग की

अगर केंद्र सरकार विफल रहती है तो नवंबर में उडुपी में होने वाली धर्म संसद के बाद दिल्ली की तरफ मार्च कर सकते हैं साधु-संत

विहिप ने केंद्र से राम मंदिर निर्माण के लिए संसद से कानून पारित कराने की मांग की
प्रवीण तोगड़िया ने सरकार से राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए संसद में कानून पारित करने को कहा.
हरिद्वार: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को केंद्र से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए नवंबर तक संसद में कानून पारित करने को कहा.

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की यहां चल रही बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि केंद्र से यह मांग एक प्रस्ताव के जरिए की गई है. विहिप की यह बैठक गुरुवार को शुरू हुई थी.

तोगड़िया ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ऐसा करने में विफल रहती है तो नवंबर में उडुपी में होने वाली धर्म संसद के बाद साधु-संत दिल्ली की तरफ मार्च कर सकते हैं.

तोगड़िया ने कहा कि इस मुद्दे पर किसी के भी साथ अब और बातचीत नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विषय करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है और संसद से कानून पारित कराकर इसके निर्माण का रास्ता साफ होना चाहिए.
(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VHP, Ram Mandir, Ayodhya, Praveen Togadia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com