राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनावों (Assembly Election) को अभी करीब दो साल का वक्त है, लेकिन प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार होने के लिए कहा है. इसके साथ ही उन्होंने अगले विधानसभा चुनावों में प्रदेश का मुख्यमंत्री (Rajasthan CM) बनने का सपना पाल रहे नेताओं को भी बता दिया है कि उनकी राह बिलकुल आसान नहीं होगी. सीएम पद के दावेदारों को लेकर के वसुंधरा राजे ने टिप्पणी की है और कहा कि चाहने से कुछ नहीं होता है, वहीं व्यक्ति शासन करेगा, जिसे सभी समुदायों का प्यार मिलेगा.
वसुंधरा राजे ने कई भाजपा नेताओं की सीएम की कुर्सी पर नजर को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, "सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होता है. वो ही व्यक्ति शासन करता है, जिसे सभी समुदायों ( छत्तीस कौमों ) का प्यार मिलेगा."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जोधपुर में वसुंधरा राजे ने कहा, "मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि तैयार हो जाओ क्योंकि हमें 2023 और 2024 के चुनावों का बिगुल बजाना है. उन्हें मजबूत और तैयार होकर मैदान में उतरना होगा."
I have told our workers to get ready because we have to sound the bugle for 2023 and 2024 elections. By being prepared and strong, they will have to come to the field,” former chief minister of Rajasthan Vasundhara Raje in Jodhpur (22.10) pic.twitter.com/ncqn8S2oMO
— ANI (@ANI) October 23, 2021
राजस्थान में वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार हैं. हालांकि केंद्रीय नेतृत्व से तल्खी की खबरें कई बार सामने आती रहती हैं. ऐसे में आलाकमान उन पर एक बार फिर विश्वास जताएगा इसे लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे की अनदेखी भाजपा को भारी भी पड़ सकती है.
- - ये भी पढ़ें - -
* राजस्थान में सचिन पायलट की 'घर वापसी' के पीछे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे फैक्टर
* OSD फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के पास पहुंचे राजस्थान के CM अशोक गहलोत
* राजस्थान: सचिन पायलट का मोदी सरकार पर निशाना, बीजेपी ने हर क्षेत्र में देश के साथ धोखा किया
* 'सबके बच्चे पीते हैं, क्या हुआ जो थोड़ी बहुत ले ली': थाने में राजस्थान की MLA का हंगामा करने का VIDEO वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं