विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections 2022 ) से पहले आज बीजेपी ( BJP) उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के विभिन्न जिलों से जन विश्वास यात्रा निकालने जा रही है. इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं. यात्रा के माध्यम से केंद्र प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को अवगत कराया जाएगा ओर उसी विश्वास पर एक बार फिर भाजपा की जीत के लिए आर्शीवाद मांगा जाएगा.
भाजपा की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत रविवार को एक साथ अंबेडकरनगर, मथुरा, बिजनौर, झांसी, बलिया और गाजीपुर से होगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबेडकरनगर इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. उनके साथ पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर भी मौजूद रहेंगे.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
"...ऐसे ST से छीना जाए आरक्षण', VHP नेता बोले संविधान संशोधन के लिए सांसदों से करेंगे अपील
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 दिसंबर को 19 वीं बार मथुरा आ रहे हैं. मुख्यमंत्री मथुरा के रामलीला मैदान से जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. सीएम दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मथुरा पहुंचेंगे ओर 12 बजकर 45 मिनट पर उनका काफिला रामलीला मैदान सभा स्थल पर पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
जनता कह रही हैं कि 'UP प्लस योगी, बहुत है उपयोगी' : PM मोदी
इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के साथ महेंद्र नाथ पांडेय , राजवीर सिंह व संतोष गंगवार ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा भी मौजूद रहेंगे और जनता को संबोधित करेंगे. जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह यात्रा जनपद के कई इलाकों से होती हुई अलीगढ़ पहुंचेगी. उधर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया.
देश प्रदेश: यूपी के रण में उतरे दिग्गज, PM मोदी, अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने झोंकी ताकत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं