उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के लिए बीजेपी (BJP) आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर सकती है. नई दिल्ली में पिछले दो दिन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक चल रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर आख़िरी मुहर लगेगी.
403 सदस्यों वाली विधान सभा के चुनाव के लिए बीजेपी अब तक 197 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. माना जा रहा है कि आज करीब डेढ़ सौ सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो जाएगा. बीजेपी आज ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अपने सहयोगी दलों अनुप्रिया पटेल के अपना दल और निषाद पार्टी की सीटों का भी ऐलान करेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बात की चर्चा तेज है कि बीजेपी इस लिस्ट में 50 से ज़्यादा मौजूदा विधायकों का टिकट काट सकती है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ज़्यादा से ज्यादा सीटिंग विधायकों का टिकट काटने का मन बना चुकी थी लेकिन तीन पिछड़ी जातियों के मंत्रियों के पार्टी छोड़ने के बाद बीजेपी ने अपनी रणनीति बदल दी है.
उत्तर प्रदेश चुनाव : बागपत में सपा-आरएलडी गठबंधन पर खतरे के बादल मंडरा रहे
लखनऊ की कैंट सीट समेत कई सीटों पर पार्टी के अंदर टिकट दावेदारों के बीच घमासान है. वहां एक सीट पर कई मज़बूत दावेदार दिख रहे हैं. सपा से बीजेपी में आई अपर्णा यादव भी रेस में बताई जा रही हैं.
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में फिर टकरा रहे ‘रिश्ते', अमेठी के राज परिवार में भी खींचतान
बीजेपी आज ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ करहल से पार्टी उम्मीदवार भी तय कर सकती है. मैनपुरी की यह सीट यादव बहुल सीट मानी जाती है और सपा का गढ़ कही जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं