- बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत में पड़ा मिला शव
- अपने खेत में घास काटने के लिए गई थी बच्ची
- शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले (Banda district) के बबेरू कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने रविवार देर रात को एक खेत से एक 10 साल की बच्ची (10-year-old girl) का शव बरामद किया है.पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई.
मृतका के परिजनों ने बलात्कार या इसके प्रयास के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है. जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने रविवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है और उसका शव खेत में पड़ा है.
10 साल के बच्चे को अगवा करके हत्या की, बदमाशों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा इनाम..
चौहान ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने बताया कि बच्ची रविवार शाम अपने खेत में घास काटने गयी थी, लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की.
लखनऊ में ताबड़तोड़ फायरिंग कर विधायक की हत्या के अहम गवाह को गोली मारी, मौत
उन्होंने कहा कि परिजनों ने बच्ची का शव खेत में पड़ा हुआ पाया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.एसएचओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है. मिश्रा ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.उन्होंने कहा, "अभी तक की गई पूछताछ में बच्ची (मृतका) के परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने की बात नहीं बताई है. हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं." मृतका के परिजनों ने कहा कि उसके अस्त-व्यस्त कपड़ों से लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार या बलात्कार की कोशिश की गई होगी, क्योंकि घटनास्थल पर संघर्ष करने के निशान भी हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं