विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2021

जम्मू-कश्मीर: एक दारोगा और एक नागरिक की हत्या में शामिल दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में आठ मुठभेड़ों में 11 आतंकवादी मारे गए हैं.

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक हफ्ते में आठ मुठभेड़ों में 11 आतंकवादी मारे गए हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) पुलिस ने श्रीनगर में एक के बाद एक लगातार दो मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराए हैं. ये आतंकी हाल ही में हुई एक नागरिक और एक पुलिस अधिकारी की हत्याओं में कथित रूप से शामिल था. एक पुलिस अधिकारी ने आतंकी के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना दी है.

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर और पुलवामा में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया जिसमें तीन घंटे के भीतर दो आतंकवादी मारे गए.

पुलिस अधिकारी ने कहा, "आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट इनपुट के आधार पर, पुलवामा और श्रीनगर में दो आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों का सफाया हो गया. ये आतंकी  हाल ही में श्रीनगर में एक नागरिक और एक सब-इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल थे." 

कश्मीर में निशाना बनाकर हत्या की गोपनीय सूचना को नजरअंदाज कर रहा प्रशासन : महबूबा मुफ्ती

पहला ऑपरेशन पुलवामा के वहीबग इलाके में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से किया. पुलिस अधिकारी ने कहा, "गांव में छिपे आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था लेकिन उसने समर्पण की बजाय सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं. इसके बीद हुई मुठभेड़ में शाहिद बशीर शेख के रूप में पहचान किया गया आतंकवादी मारा गया."

पुलिस के अनुसार, मारा गया आतंकवादी 2 अक्टूबर को श्रीनगर के बटमालू में मोहम्मद शफी डार की हत्या में शामिल था. वह नागरिकों को धमकाने, डराने और मारने के अलावा स्थानीय लोगों में आतंक पैदा करने के लिए भी जिम्मेदार था.

जम्मू कश्मीर : अनंतनाग के मंदिर में कथित तोड़फोड़, उग्र कश्मीरी पंडितों ने घाटी में किया विरोध-प्रदर्शन

श्रीनगर के हमदनिया कॉलोनी बेमिना इलाके में दूसरे ऑपरेशन में श्रीनगर पुलिस ने एक ऑपरेशन में दूसरे आतंकी तंज़ील अहमद को ढेर कर दिया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह हाल ही में आतंकी गुटों में शामिल हुआ था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा - द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़ा था. वह 12 सितंबर को श्रीनगर के खानयार में हुई पुलिस सब-इंस्पेक्टर अर्शीद अशरफ की हत्या में शामिल था.

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में आठ मुठभेड़ों में 11 आतंकवादी मारे गए हैं. हाल के सप्ताहों में कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के हमलों में अचानक तेजी आई है, जिनमें ज्यादातर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं. कश्मीर में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच हुए आतंकी हमलों में सात लोग मारे गए हैं.
 

वीडियो: जम्‍मू कश्‍मीर: पुंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जेसीओ और एक जवान शहीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Srinagar, Terrorist Killed In Encounter, J&K Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com