सॉफ्टवेयर इंजीनयर ईस्टर के हत्यारे को फांसी की सजा, मुंबई सेशन कोर्ट ने किया सजा का ऐलान

सॉफ्टवेयर इंजीनयर ईस्टर के हत्यारे को फांसी की सजा, मुंबई सेशन कोर्ट ने किया सजा का ऐलान

मुंबई:

सॉफ्टवेयर इंजीनयर ईस्टर अनुहया के हत्यारे को फांसी की सजा सुनाई गई। मुम्बई  सत्र न्‍यायालय ने शुक्रवार को दोषी चंद्रभान की सजा का ऐलान किया।अदालत ने 27 अक्टूबर को आरोपी चंद्रकांत सानप को रेप और हत्या के साथ-साथ किडनैपिंग, चोरी और सबूत मिटाने का भी दोषी पाया था।

मुंंबई आने के बाद लापता हो गई थी ईस्‍टर
23 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईस्टर जनवरी 5, 2014 में अपने घर हैदराबाद से मुम्बई आने के बाद लापता हो गई थी। आखिरी बार उसे लोकमान्य तिलक स्टेशन पर देखा गया था। करीब 11 दिन बाद उसकी लाश कंजुमार्ग में मिली थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रेप के बाद जला दिया था शव को
आरोप था कि अपनी मोटरसाइकिल से उसे होस्टल तक छोड़ने की बात कहकर ईस्‍टर को विक्रोली ले गया था। उसने रास्ते में हाई-वे के पास लगी झाड़ियों में ले जाकर पहले उससे रेप किया। फिर हत्या करने के बाद पेट्रोल छिड़कर शव को जला दिया। सानप के खिलाफ सबसे अहम सबूत कुर्ला स्टेशन की वह सीसीटीवी तस्‍वीर थी जिसमे वह हत्या के कुछ समय पहले ईस्टर के साथ चलता हुआ दिख रहा था।