विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2017

पाकिस्तानी लड़की ने मां के इलाज के लिए मांगा वीजा, सुषमा ने कहा- जरूर करेंगे मदद

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मानवीय रूख अपनाते हुए इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को भारत में यकृत प्रत्यारोपण के लिए एक पाकिस्तानी महिला को वीजा देने के लिए आज कहा.

पाकिस्तानी लड़की ने मां के इलाज के लिए मांगा वीजा, सुषमा ने कहा- जरूर करेंगे मदद
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मानवीय रूख अपनाते हुए इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को भारत में यकृत प्रत्यारोपण के लिए एक पाकिस्तानी महिला को वीजा देने के लिए आज कहा. बीमार महिला की बेटी सादिया ने उसकी मां को वीजा देने के लिए सुषमा से आग्रह किया था. सुषमा ने एक ट्वीट में कहा कि हम निश्चित रूप से मदद करेंगे. मैंने आपकी मां के यकृत (लीवर) प्रत्यारोपण के लिए पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग को वीजा जारी करने के लिए कहा है.

एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक नासिर महमूद अहमद के मेडिकल वीजा के अनुरोध पर सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय मिशन उनके कागजातों की जांच करेगा और उन्हें एक रिपोर्ट भेजेगा.

यह भी पढ़ें : सुषमा स्वराज ने यकृत प्रतिरोपण के लिए पाक नागरिक को वीजा का दिया आश्वासन

अहमद ने स्वराज को किए एक ट्वीट में कहा था कि वह भारत में जिगर और गुर्दा प्रत्यारोपण कराना चाहता है. पाकिस्तानी नागरिक हीरा अजहर के उनके पिता के लिए मेडिकल वीजा के अनुरोध पर सुषमा ने उनसे इस संबंध में रियाद में भारतीय मिशन से संपर्क करने के लिए कहा है. स्वराज ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट पर कहा, कृपया रियाद में भारतीय दूतावास से संपर्क करें. हम भारत में आपके पिता के यकृत प्रतिरोपण के लिए मेडिकल वीजा देंगे.

इस समय सऊदी अरब में रहने वाली हीरा ने कहा था कि सुषमा स्वराज, मेरे पिता की उम्मीद अब केवल तत्काल यकृत प्रत्यारोपण कराने पर टिकी है. केएसए में हम पाकिस्तानी हैं और भारत में वीजा के लिए इंतजार कर रहे है. कृपया मदद कीजिए.

VIDEO: सुषमा स्वराज ने सुनी पाकिस्तानी नागरिक की फरियाद​


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Pakistani Woman, Visa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com