लोकसभा में रायबरेली (Rae Bareli) सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चौथे चरण में पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हैं. उत्तर प्रदेश में चौथे चरण में 23 फरवरी को पांच विधानसभा क्षेत्रों -- बछरावां-एसी, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी और ऊंचाहार में मतदान होगा. ये सभी क्षेत्र रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के तहत आते हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly Election) के चौथे चरण में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सहित 30 स्टार प्रचारक हैं.
कांग्रेस का आज 137वां स्थापना दिवस, झंडा फहराते हुए सोनिया गांधी के हाथों में गिरा पार्टी ध्वज
राज्यसभा में विपक्ष के नेता आजाद ‘ग्रुप 23' के प्रमुख नेता हैं जिन्होंने संगठन में फेरबदल की मांग की है और पार्टी नेतृत्व के आलोचक हैं. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी की.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विपक्ष की रणनीति को लेकर सोनिया गांधी ने एनसीपी, डीएमके और शिवसेना नेताओं से की मुलाकात
बता दें, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है और सभी दलों के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा जब अलीगढ़ में चुनाव प्रचार कर रही थीं तो एक रोचक वाकया सामने आया. चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी का सामना बीजेपी समर्थकों से हुआ जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे लगा रहे थे. उन्हें देखकर प्रियंका पहले तो मुस्कुराईं, उनसे हाथ मिलाया और फिर अपनी पार्टी का युवा घोषणापत्र उन्हें सौंप दिया.
अलीगढ़ में कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी का बीजेपी कार्यकर्ताओं से हुआ आमना-सामना
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं