12 सांसदों के संसद के शीतकालीन सत्र की शेष अवधि से निलंबन के मुद्दे पर अब तक केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता सामने आई है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मामले में रणनीति बनाने के लिए आज एनसीपी, डीएमके और शिवसेना के नेताओं से चर्चा की. सूत्रों ने बताया कि एनसीपी के नेता शरद पवार, शिवसेना नेता संजय राउत,; डीएमके के टीआर बालू, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला बैठक अटेंड कर रहे हैं. राहुल गांधी भी बैठक में उपस्थित हैं.सूत्र बताते हैं कि नेताओं ने मामले में शरद पवार से राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू से मामले में आगे का रास्ता तलाशने के लिए बात करने को कहा है.
सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस, जिसका इस समय कांग्रेस के साथ कुछ टकराव चल रहा है, को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है. गौरतलब है कि सांसदों का निलंबन, संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध का अहम कारण रहा है और इसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई है. इससे पहले, आज ही मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार इस मसले पर विपक्ष की आवाज नहीं सुन रही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था, 'यह व्यक्तिगत प्रतिष्ठा की नहीं, संसदीय गरिमा की लड़ाई है. ये सिर्फ निलंबन वापसी की लड़ाई नहीं है बल्कि संसदीय लोकतंत्र की बहाली की लड़ाई है.'डीएमके सांसद त्रिची शिवा ने कहा, 'सरकार मुद्दों पर डिबेट नहीं होने दे रही. तीन-चार मुद्दे हैं जिनका नाम भी नहीं लेने दे रही. पीएम खुद सदन में नहीं आते] सरकार विपक्ष का दबाकर और डराकर रखना चाहती है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा, 'हर सांसद को सदन में आने का हक़ है. सरकार बहुत सख़्त रवैया अपना रही है.बहुत ही अलोकतांत्रिक रवैया है.निलंबित सांसद इस ठंड में भी गांधी प्रतिमा पर बैठते हैं.'तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सरकार हमारी सुनने को तैयार नहीं है. निलंबन सरकार के हाथ में है तो वापसी भी सरकार के हाथ में है. आज हम गांधी प्रतिमा से चल कर यहां तक आए हैं, हम लड़ते रहेंगे, न डरेंगे और न पीछे हटेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं