- किसान बिल के समर्थन में उतरे सिंगर दलेर मेहंदी
- बिल का विरोध न करने की किसानों से की अपील, बोले- अफवाहों में न आएं
- राज्य सभा में सरकार आज पेश करेगी तीनों किसान बिल, सदन में बहुमत नहीं
सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehandi) ने किसान बिल (Farmers Bills) का समर्थन किया है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए दलेर मेहंदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा है. वीडियो में दलेर कह रहे हैं कि आज बहुत बडा दिन है किसान भाइयों…हम सबके लिए…मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं भी एक किसान हूं. दलेर एक हाथ में सरसों और दूसरे में गेहूं लेकर कह रहे हैं कि ये फसल उन्होंने अपने खेतों में उपजाई है और बीस सालों से ऐसा करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने अपने खेत में टमाटर, गाजर, मूली और शकरकंद भी उपजाया है.
दलेर ने किसानों से अपील की है कि वो बिल का विरोध न करें और किसी भी तरह की अफवाह का शिकार न बनें. वो वीडियो में यह कहते नजर आ रहे हैं कि अब कोई भी बिचौलिया आपको परेशान नहीं करेगा और आपको पहले से ज्यादा फायदा होगा. उन्होंने पीएम मोदी से देशी बीज भी उपलब्ध कराने की गुजारिश की है, ताकि ऑर्गेनिक फसल की पैदावार हो सके.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या है किसान बिल? पंजाब में क्यों मचा हंगामा? किसानों के आगे क्यों झुका अकाली दल?
अपने ट्वीट में दलेर ने लिखा है, "वर्षों से ग़ुलामी ज़ंजीरों में बंद किसानों को जब @narendramodi जी ने खुशहाल बनाने का काम किया है तो विपक्षी दलों में हाहाकार मच गया है . हम सब किसान भाइयों को बधाई.."
वर्षा से ग़ुलामी ज़ंजीरों में बंद किसानों को जब @narendramodi जी ने खुशहाल बनाने का काम किया है तो विपक्षी दलों में हाहाकार मच गया है . हम सब किसान भाइयों को बधाई @AmitShah @BJP4India @naveenjindalbjp @ANI pic.twitter.com/um8kqu8E1p
— Daler Mehndi (@dalermehndi) September 19, 2020
केंद्र सरकार कृषि सुधार से संबंधित तीन बिल आज राज्यसभा में पेश करने जा रही है. हालांकि, सदन में सरकार को बहुमत नहीं है लेकिन सरकार को उम्मीद है कि वो कुछ विपक्षी सदस्यों के सहयोग से बिल पास करा लेगी. बिल के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान आंदोलनरत हैं. उधर लंबे समय से बीजेपी के सहयोगी रहे अकाली दल ने इस बिल का विरोध करने का फैसला किया है. पिछले दिनों इसी बिल के विरोध में अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं