- पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में कहीं यह बात
- राममंदिर के बहाने इशारों-इशारों में बीजेपी पर साधा निशाना
- कहा-पीएम के लिए इससे स्वर्णिम पल नहीं हो सकता
Ram Mandir Bhoomi Pujan: 'अयोध्या में राम मंदिर के 'भूमि पूजन' समारोह (Ram Mandir Bhoomi Pujan)के मद्देनजर पूरा देश उत्साहित और भक्तिमय है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए मंदिर निर्माण कार्य (Ram temple in Ayodhya)का शुभारंभ करने से बेहतर कोई स्वर्णिम पल नहीं हो सकता.' यह बात शिवसेना (Shiv Sena) ने मंगलवार को कही. शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' (Shiv Sena mouthpiece 'Saamana) के संपादकीय में कहा है, 'देश में COVID-19 संकट व्याप्त है, लेकिन यह भगवान शिव के आशीर्वाद से गायब हो जाएगा.' बुधवार को उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में आयोजित होने वाला यह समारोह कुछ "फीका" होगा क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे.
शिवसेना ने वादे के अनुसार राम मंदिर राम निर्माण के लिये एक करोड़ रुपये दिये: अनिल देसाई
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बताया था कि प्रारंभिक लक्षण दिखाने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया और इसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं. शाह ने कहा था कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और वह डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. शिवसेना ने कहा कि यह उनके (अमित शाह के) शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रही है. पार्टी ने, हालांकि इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि शाह क्वारंटाइन हैं, फिर भी राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot government in Rajasthan) पर संकट मंडरा रहा है. मुखपत्र 'सामना' ने दावा किया, "गहलोत के खुश होने का कोई कारण नहीं है कि अमित शाह अलग-थलग हैं क्योंकि भाजपा नेता 'राजनीतिक सर्जरी' करते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
"शिवसेना ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी खुद अयोध्या जाकर 'भूमि पूजन' करेंगे."इसमें कहा गया है कि राम मंदिर निर्माण अभियान से जुड़े प्रमुख नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंदिर निर्माण का गवाह बनेंगे. आडवाणी और जोशी को सलाह दी गई कि वे अपनी आयु और अयोध्या में COVID-19 के प्रकोप को देखते हुए समारोह में न जाएं. शिवसेना ने कहा कि अभियान से जुड़ी एक अन्य फायरब्रांड नेता उमा भारती, कोविड-19 के मद्देनजर इस समारोह में शामिल नहीं होंगी और सरयू के तट से समारोह देखेंगी. पार्टी ने कहा है कि भूमि पूजन 'समारोह को देखते हुए देश उत्साहित है और देश के प्रधानमंत्री के लिए (मंदिर निर्माण के लिए) इससे बेहतर कोई दूसरा स्वर्णिम क्षण नहीं हो सकता.' पार्टी ने दावा किया कि कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है. यह अयोध्या, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में फैल गया है. यह संकट, भगवान राम के आशीर्वाद से भी दूर हो जाएगा.
अयोध्या की दीवारों पर रामकथा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं