शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे ट्रस्ट को पार्टी ने एक करोड़ रुपये की राशि भेजकर अपने वादे को पूरा किया है. राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई ने एक बयान में कहा कि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के हवाले से खबरों में कहा गया है कि शिवसेना की ओर से वादे के मुताबिक पैसे नहीं मिले हैं, जिसके बाद पार्टी ने आज स्पष्टीकरण जारी किया है.
राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम पांच अगस्त को होना तय है, जिसमें न्यास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है. देसाई ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के 60वें जन्मदिन के अवसर पर 27 जुलाई को यह राशि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में डाली गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हमें न्यासी और (न्यास के) कोषाध्यक्ष से धन राशि प्राप्त होने की पुष्टि मिल गई है.'' देसाई ने कहा कि हमें ऐसी खबरें पढ़कर आश्चर्य हुआ कि महंत नृत्य गोपाल दास महाराज कह रहे हैं कि कोई धन प्राप्त नहीं हुआ है. मार्च, 2020 में अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान ठाकरे ने मंदिर निर्माण के लिए पार्टी की ओर से एक करोड़ रुपये का सहयोग देने का वादा किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं