विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2019

पूर्व CM शीला दीक्षित की धमाकेदार वापसी- बनीं कांग्रेस अध्यक्ष, अजय माकन ने ट्वीट कर कही यह बात

शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को दिल्‍ली कांग्रेस का अध्‍यक्ष (Delhi Congress chief) बनाया गया है. शीला दीक्षित लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.

पूर्व CM शीला दीक्षित की धमाकेदार वापसी- बनीं कांग्रेस अध्यक्ष, अजय माकन ने ट्वीट कर कही यह बात
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया.
  • शीला दीक्षित बनीं दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष
  • 3 बार दिल्ली की CM रह चुकी हैं शीला दीक्षित
  • अजय माकन के इस्तीफे के बाद से खाली था पद
नई दिल्ली:

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को दिल्‍ली कांग्रेस का अध्‍यक्ष (Delhi Congress Chief) बनाया गया है. कांग्रेस नेता अजय माकन (Ajay Maken) के इस्‍तीफे के बाद से यह पद खाली था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के साथ-साथ देवेंद्र यादव, राजेश लिलोथिया और हारून यूसुफ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.  बता दें कि 80 वर्षीय शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) तीन बार लगातार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. बता दें कि बीते 4 जनवरी को अजय माकन ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था. अध्यक्ष पद पर नियुक्‍त होने के बाद शीला दीक्षित ने कहा कि, 'पार्टी ने यह अवसर देकर मुझे सम्‍मानित किया है.'

 

 

शीला दीक्षित के दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अजय माकन ने उन्हें बधाई दी. अजय माकन ने ट्वीट किया, 'शीला दीक्षित जी को पुन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं! उनके आधीन, मुझे संसदीय सचिव एवं कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करके सीखने का सुअवसर मिला! मुझे विश्वास है कि शीला जी की अगुआई में हम, मोदी+केजरीवाल सरकारों के विरोध में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे!'

VIDEO: अजय माकन का इस्तीफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sheila Dikshit, Ajay Maken, Delhi Congress Chief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com