- शीला दीक्षित बनीं दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष
- 3 बार दिल्ली की CM रह चुकी हैं शीला दीक्षित
- अजय माकन के इस्तीफे के बाद से खाली था पद
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष (Delhi Congress Chief) बनाया गया है. कांग्रेस नेता अजय माकन (Ajay Maken) के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के साथ-साथ देवेंद्र यादव, राजेश लिलोथिया और हारून यूसुफ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि 80 वर्षीय शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) तीन बार लगातार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. बता दें कि बीते 4 जनवरी को अजय माकन ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था. अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद शीला दीक्षित ने कहा कि, 'पार्टी ने यह अवसर देकर मुझे सम्मानित किया है.'
शीला दीक्षित जी को पुन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएँ!
— Ajay Maken (@ajaymaken) January 10, 2019
उनके आधीन,मुझे संसदीय सचिव एवं कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करके सीखने का सुअवसर मिला!
मुझे विश्वास है कि शीला जी की अगुआई में हम,मोदी+केजरीवाल सरकारों के विरोध में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएँगे! pic.twitter.com/lFxuG2ScRE
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शीला दीक्षित के दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अजय माकन ने उन्हें बधाई दी. अजय माकन ने ट्वीट किया, 'शीला दीक्षित जी को पुन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं! उनके आधीन, मुझे संसदीय सचिव एवं कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करके सीखने का सुअवसर मिला! मुझे विश्वास है कि शीला जी की अगुआई में हम, मोदी+केजरीवाल सरकारों के विरोध में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे!'
VIDEO: अजय माकन का इस्तीफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं