केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि बलात्कार और 'पॉक्सो' कानून के तहत दर्ज मामलों की जांच दो महीने में पूरी करने के लिए वह सभी मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र लिखेंगे. केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री ने कहा कि इस तरह के मामलों में (अदालती) सुनवाई छह महीने के अंदर पूरी होनी चाहिए. हैदराबाद और उन्नाव बलात्कार एवं हत्या मामलों को लेकर छाये राष्ट्रव्यापी रोष छाने के मद्देनजर प्रसाद ने यह टिप्पणी की. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं के साथ हिंसा और बलात्कार 'दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से निंदनीय' है और इस तरह के जघन्य अपराधों को अंजाम देने वालों को न्यायिक प्रक्रिया के जरिए शीघ्रता से दंडित किया जाए.
केंद्रीय मंत्री ने कहा ''मैं सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर उनसे अनुरोध करने जा रहा हूं कि बलात्कार और पॉक्सो मामलों में जांच दो महीनों में पूरी की जाए.'' उन्होंने कहा, ''मैं सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र लिख कर त्वरित अदालतों में लंबित बलात्कार एवं पॉक्सो से जुड़े सभी मामलों का शीघ्रता से निपटारा करने का अनुरोध करूंगा.'' संचार एवं इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का भी प्रभार संभालने वाले प्रसाद ने कहा कि उन्होंने उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायधीश से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि इस तरह के मामलों के शीघ्रता से निपटारे के लिए एक तंत्र हो.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के संदर्भ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा, ''मुझे कांग्रेस पार्टी के बारे में कुछ नहीं कहना है. राहुल आज ही नहीं, हर समय देश के बारे में इस तरह की टिप्पणी करते हैं, जिसका दुनिया में भारत की छवि पर खराब असर पड़ता है. उन्हें इस बात को समझना चाहिए क्योंकि वे अपनी पार्टी के बडे़ नेता हैं.'' उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए.
मंत्री ने पूछा, 'क्या राहुल गांधी इस बात की गारंटी दे सकते हैं कि जिन राज्यों में उनकी पार्टी सत्ता में है, वहां ऐसी घटनाएं(महिलाओं के खिलाफ) नहीं हो रही हैं?'' गौरतलब है कि राहुल ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत का मखौल उड़ा रहा है और यह विश्व की ''दुष्कर्म राजधानी (रेप कैपिटल)'' बन गया है. प्रसाद ने कहा कि अभी तक देश भर में 704 त्वरित अदालतें काम कर रही हैं. केवल पॉक्सो और बलात्कार के मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए 1023 नए त्वरित अदालतों का गठन किया जाने वाला है. करीब 400 पर सहमति बन गयी है और 107 शुरू हो गए हैं.
निर्भया मामला: तिहाड़ जेल ने जल्लाद के लिए दूसरे जेलों से संपर्क किया
उन्नाव में पुलिस की लापरवाही का नया मामला, महिला से कहा- रेप तो हुआ नहीं, जब होगा तब आना
उन्नाव कांड: आरोपी को सशर्त मिली थी जमानत, सरकारी वकील ने किया था विरोध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं