विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2021

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए टी20 मैच  

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है तथा पाकिस्तान के खिलाफ एक और ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होना चाहिए. पाकिस्तान को पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) खाली करने तथा आतंकी गतिविधियों को रोकने की जरूरत है.

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए टी20 मैच  
रामदास आठवले बुधवार को भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए.
नई दिल्‍ली:

केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) बुधवार को भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए. जहां उन्होंने कहा कि भारत को 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होने वाला टी20 विश्व कप (T20 World Cup) मैच नहीं खेलना चाहिए. वहीं उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बोलते हुए कहा कि उनको अब कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए, बल्कि गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए. कांग्रेस को अध्यक्ष नहीं मिल रहा है. राहुल ने वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. अब राहुल को कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए.

'NCB का BJP से कोई लेना-देना नहीं' : ड्रग्स केस में आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उठे सवालों पर केंद्रीय मंत्री

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले पर आठवले ने कहा कि मुंबई में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की आपूर्ति होती है. फिल्म उद्योग के कलाकारों एवं निर्देशकों के पास मादक पदार्थ जाता है. फिल्म उद्योग में बहुत से लोग ड्रग लेते हैं. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) कोई इरादतन गिरफ्तार नहीं कर रहा है. शाहरुख खान का बेटा हो या कोई भी हो, मादक पदार्थ मिला है तो कार्रवाई होगी. मुसलमान है इसलिए नहीं पकड़ा है. मुस्लिम के साथ कई हिन्दू भी गिरफ्तार हुए हैं. उनके पास ड्रग का लेन-देन हो रहा था. इसलिए गिरफ्तार किया गया है.

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसानों के फायदे के लिए यह कानून बना है. जानबूझकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है. संशोधन करने के लिए सरकार तैयार है. दो कदम आगे-पीछे होकर रास्ता निकालना चाहिए. सरकार चर्चा के लिए तैयार है और उन्हें (किसान संगठनों को) चर्चा के लिए आना चाहिए.

उन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले पर कहा कि इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए. आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं आठवले ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हाल ही में 11 आम लोगों की हत्या किए जाने पर पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि अगर जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान अपनी हरकतों पर रोक नहीं लगाता है, तो चीजों को दुरुस्त करने के लिए भारत को अपने पड़ोसी के साथ आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए.

सोनिया गांधी को 2004 में शरद पवार को बनाना चाहिए था प्रधानमंत्री, बोले केंद्रीय मंत्री अठावले 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है तथा पाकिस्तान के खिलाफ एक और ‘सर्जिकल स्ट्राइक' होना चाहिए. पाकिस्तान को पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) खाली करने तथा आतंकी गतिविधियों को रोकने की जरूरत है. भारत को 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होने वाला टी20 विश्व कप मैच नहीं खेलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भी जाति आधारित जनगणना के पक्ष में है, हालांकि सरकार का रुख है कि इस तरह के कदम से देश में जातिवाद बढ़ सकता है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर आठवले ने कहा कि पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ रहे हैं. केन्द्र एवं राज्य सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस पर विचार करना चाहिए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramdas Athawale, Cabinet Minister, T20 World CUP, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com