विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jun 26, 2015

अयोध्या में बनेगा रामायण संग्रहालय : केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

Read Time: 1 min
अयोध्या में बनेगा रामायण संग्रहालय : केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा
महेश शर्मा की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: सरकार ने घोषणा की है कि वह अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाएगी, जिसमें भगवान राम की यात्रा को प्रस्तुत किया जाएगा, लेकिन सरकार ने विवाद से दूर रहने का प्रयास करते हुए कहा कि यह संग्रहालय विवादित स्थल से दूर स्थापित होगा।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र ने भूमि की पहचान का काम शुरू किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हम विवादित स्थल में इसे (संग्रहालय) बनाने नहीं जा रहे, बल्कि इससे दूर बनाएंगे।

महेश शर्मा ने कहा, 70 किलोमीटर दूर जमीन उपलब्ध है, इसलिए हम विवादित क्षेत्र को नहीं छुएंगे। निश्चित रूप से हम विवादों में नहीं आएंगे। हम विवाद से दूर रहेंगे। यह संग्रहालय सरकार द्वारा हाल में घोषित 'रामायण सर्किट' के तहत बनाया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मिलेंगे कई अधिकार, जानिए क्‍यों बेहद अहम है ये पद
अयोध्या में बनेगा रामायण संग्रहालय : केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा
अयोध्या के राम मंदिर में अब कोई दर्शनार्थी नहीं होगा वीआईपी, सब भक्त होंगे एक समान 
Next Article
अयोध्या के राम मंदिर में अब कोई दर्शनार्थी नहीं होगा वीआईपी, सब भक्त होंगे एक समान 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;