विज्ञापन

पंजाब बोर्ड रिजल्ट में ये क्या हो गया? बराबर नंबर लाने वाले छात्रों की रैंक अलग, जानें पूरा मामला

PSEB Class 10 Results: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल हरलीन शर्मा ने पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप किया है.

पंजाब बोर्ड रिजल्ट में ये क्या हो गया? बराबर नंबर लाने वाले छात्रों की रैंक अलग, जानें पूरा मामला
पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट.

PSEB Class 10 Results: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज यानी 11 मई को दोपहर 12:30 PM बजे PSEB 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस साल पंजाब बोर्ड में 94.52% स्टूडेंट पास हुए हैं. वहीं हरलीन शर्मा ने 99.38% के साथ इस साल पंजाब बोर्ड में टॉप किया है. हरलीन शर्मा ने कुल 650 अंकों में से 646 अंक हासिल किए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर 645 (99.23%) अंकों के साथ मनी महेश शर्मा रहे हैं और तीसरे स्थान पर रिया रानी हैं. रिया रानी ने भी 645 अंकों हासिल किए हैं.

मनी महेश शर्मा और रिया रानी ने 99.23 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. दोनों के बराबर 645 नंबर आए हैं, लेकिन दूसरे नंबर पर मनी महेश को रखा गया है. बोर्ड सचिव ने बताया कि उम्र में छोटा होने के चलते मनी महेश शर्मा को दूसरे स्थान पर रखा गया है. उन्होंने बताया कि पंजाब बोर्ड की पॉलिसी के तहत ऐसा किया जाता है. यानी अंक बराबर होने पर  उम्र के हिसाब से रैंक दी जाती है.

लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल भी पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है. मेरिट लिस्ट में 272 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है. इस साल कुल 2 लाख 54 हजार बच्चों ने ये परीक्षा दी थी.  

PSEB Result 2026 ऑनलाइन कैसे देखें? 

  1. रिजल्ट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया गया है .
  2. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं. यहां पर  होमपेज पर "Results" सेक्शन होगा. इसपर क्लिक करें.
  3. Class 10 के लिंक चुनें.
  4. रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  5. Submit पर क्लिक करें.
  6. Punjab Board Result 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab School Education Board, PSEB Class 10 Results Topper, PSEB Class 10 Topper Mani Mahesh Sharma, Topper Riya Rani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com