विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2017

गृह मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन के रूस दौरे पर, दो अहम समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर

रूस की यात्रा पर रवाना होने से पहले गृह मंत्री ने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष संबंध रहे हैं जो दशकों से समय की कसौटी पर खरे उतरते रहे हैं.

Also Read in
गृह मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन के रूस दौरे पर, दो अहम समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह रूस के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं. उनके इस दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच आतंकवाद के हर प्रकार से निपटने में सहयोग और मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के संयुक्त प्रयास के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि मास्को की यात्रा पर रवाना हुए राजनाथ सिंह गृह मंत्रालय एवं रूसी संघ के गृह मंत्रालय के बीच एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. यह सहयोग समझौता आतंकवाद तथा संगठित अपराध से निपटने पर सहयोग के बारे में होगा. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह समझौता सूचनाओं, विशेषज्ञता के आदान-प्रदान, बेहतर कार्य प्रणाली के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा, आतंकवाद को रोकने में मदद करेगा तथा क्षेत्र में सुरक्षा को पुख्ता बनाएगा.

यह भी पढ़ें : कोई भी हिन्दुस्तानी मुसलमान IS को देश में जड़ नहीं जमाने देगा : राजनाथ

प्रस्तावित समझौता अक्टूबर, 1993 में हुए समझौते की जगह लेगा. यह सुरक्षा के क्षेत्र में होने वाले लाभ को समेकित करने की दिशा में एक अहम कदम है और नए उभरते खतरों एवं जोखिमों से संयुक्त रूप से मुकाबला करने की अपेक्षा रखता है. गृह मंत्री रूसी संघ के गृह मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्तसेव तथा अन्य वरिष्ठ रूसी नेतृत्व से बातचीत करेंगे. अधिकारी ने बताया कि इन बैठकों में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर सहमति के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार किया जाएगा. राजनाथ भारत के नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तथा रूसी गृह मंत्रालय के बीच संयुक्त कार्य योजना पर भी हस्ताक्षर करेंगे.

VIDEO : राजनाथ ने कहा, कश्मीर समस्या को सुलझाकर रहेंगे
रूस की यात्रा पर रवाना होने से पहले गृह मंत्री ने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष संबंध रहे हैं जो दशकों से समय की कसौटी पर खरे उतरते रहे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajnath Singh, Russia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com