विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2017

राहुल गांधी ने लुधियाना में RSS कार्यकर्ता की हत्या की निंदा की, बोले- हिंसा अस्वीकार्य

राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा, लुधियाना में आरएसएस नेता रवीन्द्र गोसाईं की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं. हिंसा अस्वीकार्य है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

राहुल गांधी ने लुधियाना में RSS कार्यकर्ता की हत्या की निंदा की, बोले- हिंसा अस्वीकार्य
राहुल गांधी ने आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की निंदा की
  • रवीन्द्र गोसाईं की हत्या की आज कड़ी भर्त्सना की
  • राहुल गांधी ने कहा- हिंसा अस्वीकार्य है
  • राहुल गांधी ने कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस नेता रवीन्द्र गोसाईं की हत्या की आज कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. लुधियाना के जोधेवल इलाके में स्थित गगनदीप कॉलोनी में मंगलवार सुबह आरएसएस नेता रवींद्र गोसाईं की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. राहुल ने इस हत्या की निंदा करते हुए कहा कि हिंसा अस्वीकार्य है.

जय शाह को 'सरकारी कानूनी मदद' मिलने पर राहुल गांधी का तंज, कहा-'व्हाइ दिस कोलावेरी डा?'

उन्होंने आज ट्वीट कर कहा, लुधियाना में आरएसएस नेता रवीन्द्र गोसाईं की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं. हिंसा अस्वीकार्य है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. ">पंजाब के लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की आज सुबह दो बाइक सवारों से गोली मारकर हत्या कर दी. संघ का कार्यकर्ता सुबह शाखा से लौट रहा था. पुलिस ने बताया कि रवींद्र गोसाईं जिनकी उम्र 60 वर्ष थी, को कैलाश नगर इलाके में गोली मार दी गई. वह शाखा से अपने घर जा रहे थे. पुलिस का कहना है कि रवींद्र को काफी करीब से गोली मारी गई है. हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है.  

​पंजाब के लुधियाना में शाखा से लौटते वक्त RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

गोसाईं संघ के प्रचारक थे. वे लुधियाना में संघ का कार्य देख रहे थे. उल्लेखनीय है कि पिछले साल एक अन्य वरिष्ठ संघ के नेता की पंजाब में ही हत्या कर दी गई थी. जालंधर सिटी में काफी व्यस्त इलाके में ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा को बाइक सवार दो युवा लोगों ने गोली मार दी थी. पुलिस अभी तक इन हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है.  इस हमले में गगनेजा, जो पंजाब संघ की इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे, गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, RSS, Ravinder Gosain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com