महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में 14 वर्षीय लड़की के कथित अपहरण और सामूहिक बलात्कार (Gangrape) से जुड़े मामले में दो लॉज प्रबंधकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 16 हो गई है. पुलिस उपायुक्त (जोन 5) नम्रता पाटिल ने कहा, "हमने दो लॉज के प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है जहां आरोपी लड़की को ले गया था और उसका यौन उत्पीड़न किया था."
लड़की 31 अगस्त को घर से निकलने के बाद एक दोस्त से मिलने के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने के लिए पुणे रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रही थी, उसे एक ऑटो रिक्शा चालक ने बताया कि ट्रेन अगले दिन उपलब्ध होगी. उसने लड़की से रात में ठहरने के लिए आवास तलाशने का वादा किया. उसने दो रेलवे कर्मचारियों सहित कई अन्य लोगों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और बाद में उसे उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.
- - ये भी पढ़ें - -
* नागपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की
* ट्रैफिक पुलिस का अनोखा कारनामा, बाइक सवार व्यक्ति को मोटरसाइकिल समेत क्रेन से उठा दिया
* महाराष्ट्र : पुणे में पत्नी के बाल काटने, मारपीट करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं