सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपको पुलिस पर गुस्सा भी आएगा और हंसी भी आएगी. पहले आप तय कर लें कि आप गुस्सा होना चाहते हैं या हंसना चाहते हैं. मामला महाराष्ट्र के पुणे (Pune Traffic Police) का है. यहां ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने अनोखा कारनामा कर दिया है, मतलब इतिहास रच दिया है. दरअसल, पुणे ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
पहले आप ये वीडियो देखें
#WATCH | Maharashtra: A motorcycle was towed in Pune y'day while its rider was sitting on it
— ANI (@ANI) August 20, 2021
DCP Traffic says, "Bike was parked in no parking. When our officials towed it, owner came &sat on it. He was requested to get down. Later he did & accepted his mistake. He paid the fine" pic.twitter.com/987qnbTPtu
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन से एक बाइक को युवक समेत उठा लिया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग हैरान हैं. किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है, मगर ये सच है. वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का मानना है कि युवक जानबूझकर बाइक पर बैठा हुआ था. उसकी गाड़ी नो पार्किंग जोन में लगी हुई थी. जब क्रेन बाइक को उठाने लगी तो युवक जबर्दस्ती बाइक पर चढ़ गया. बाद में युवक ने अपनी गलती सुधारी और जुर्माना दिया.
ये सोशल मीडिया है जनाबा, यहां कब क्या वायरल हो जाए कोई कह नहीं सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही सवाल उठा रहे हैं कि ये मज़ाक का समय नहीं है. अगर युवक गिर जाता तो ज़िम्मेदारी कौन लेता? प्रशासन को ज़िम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं