महाराष्ट्र के पुणे शहर में तीखी बहस के बाद अपनी पत्नी के चाकू से कथित तौर पर बाल काटने और उस पर हमला करने के आरोप में 38 वर्षीय एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. विश्रांतवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर रात उस समय हुई, जब शहर के धनोरी इलाके में डॉक्टर दंपति के बीच उनके घर पर कहासुनी हो गई.
उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की हालत में घर आया था और पत्नी द्वारा अपनी बहन की शादी में शामिल होने की बात कहने के बाद उसने उससे झगड़ा किया.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू उठा लिया और उसके बाल काट दिए, इसके पहले उसकी पीठ पर वार किया.
साथ ही अधिकारी ने बताया कि महिला ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को आईपीसी की धारा 326 के तहत गिरफ्तार किया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं