प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के आदिवासी लाभार्थियों से गुजरात के दाहोद में बुधवार को बातचीत की और कहा कि पहले इस प्रकार की अनेक योजनाएं सिर्फ कागजों में ही होती थीं, लेकिन अब जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने दाहोद के बाहरी इलाके में जनजातीय समुदाय के लोगों की एक बड़ी सभा को संबोधित करने से पहले उनसे बातचीत की.
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिन लोगों से बातचीत की वे मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सहित योजना अनेक योजनाओं के लाभार्थी हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पीएम मोदी ने एक जनजातीय लाभार्थियों से बातचीत का एक वीडियो भी ट्वीट किया है.
I was overjoyed after interacting with tribal beneficiaries of various governmental schemes. In the last few years, their ‘Ease of Living' has been enhanced.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 21, 2022
Watch this video… pic.twitter.com/uoEqp3Q8Ga
बातचीत के दौरान कुछ मेडिकल के छात्रों ने प्रधानमंत्री को बताया कि किस प्रकार से छात्रवृत्ति ने चिकित्सक बनने के उनके सपने को साकार करने में मदद की है. विज्ञप्ति में कहा गया कि लाभार्थियों ने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के लाभों के बारे में भी बताया और यह भी बताया कि इससे कैसे उनकी आय बढ़ रही है. एक दिव्यांग दंपती ने सरकारी पहल से होने वाले लाभों के बारे में बताया, जिसने उन्हें ‘आत्मनिर्भर'बनाया है.
ये भी पढ़ें-
असम पुलिस ने गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी को किया गिरफ्तार, गुवाहाटी ले जाया जाएगा
दिल्ली के जहांगीरपुरी में थमे बुलडोज़र, आज होनी है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : 10 बड़ी बातें
दिल्ली: स्थानीय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घर के सामने मिला खून से सना शव
ये भी देखें-देश प्रदेश: महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक पोस्ट की भरमार, साइबर सेल कार्रवाई में जुटी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं