विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2018

RSS के कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी गांधी की शहादत से छलावा है : के के तिवारी

कांग्रेस नेता ने बयान जारी कर दावा किया कि आरएसएस की लॉबी ने पूर्व राष्ट्रपति को कांग्रेस छोड़कर अन्य विपक्षी दलों के लिए विकल्प के तौर पर पेश करना शुरू कर दिया था. 

RSS के कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी गांधी की शहादत से छलावा है : के के तिवारी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता के.के तिवारी ने कहा कि नागपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने का प्रणब मुखर्जी का निर्णय ‘‘महात्मा गांधी की शहादत से छलावा है.’’ कांग्रेस नेता ने बयान जारी कर दावा किया कि आरएसएस की लॉबी ने पूर्व राष्ट्रपति को कांग्रेस छोड़कर अन्य विपक्षी दलों के लिए विकल्प के तौर पर पेश करना शुरू कर दिया था. 

यह भी पढ़ें: प्रणब मुखर्जी होंगे 2019 में NDA के PM कैंडिडेट? शिवेसना के दावे पर शर्मिष्ठा ने दिया यह जवाब

तिवारी ने कहा, ‘‘ प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत के साथ छलावा है.” पूर्व राष्ट्रपति आरएसएस मुख्यालय में सात जून को ‘‘ संघ शिक्षा वर्ग ’’ में शामिल हुए थे और कार्यक्रम में उन्होंने भाषण भी दिया था.

VIDEO: मिशन 2019: आखिर प्रणब मुखर्जी संघ मुख्यालय गए क्यों?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pranab Mukherjee, Gandhi Martyrdom, RSS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com