विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2020

बिहार के कटिहार की पुलिस तीन दिन से अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू को तलाश रही

कटिहार में "फरार हैं गुरु" की चर्चा हर जुबान पर, सिद्धू पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने और लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास करने का आरोप

बिहार के कटिहार की पुलिस तीन दिन से अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू को तलाश रही
नवजोतसिंह सिद्धू ने कटिहार के लोकसभा चुनाव में कथित हेट स्पीच से भावनाएं भड़काने की कोशिश की थी (फाइल फोटो).
कटिहार:

बिहार के कटिहार की पुलिस पंजाब के अमृतसर में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को तीन दिनों से ढूंढ रही है. नवजोत सिंह सिद्धू पर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए "हेट स्पीच" का प्रयोग करते हुए लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास करने का आरोप है. 

पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बारसोई थाना कांड संख्या 93/19 के आरोपी हैं. कटिहार के आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि बारसोई थाना में 16 अप्रैल 2019 को कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था. उन्होंने "हेट स्पीच" का प्रयोग करते हुए लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास किया था. 

मजिस्ट्रेट के आवेदन पर बारसोई थाना में कांड 93/19 का यह मामला दर्ज है. इसी आरोप पर बारसोई थाना के जांच अधिकारी जनार्दन राम और जावेद आलम को अमृतसर भेजा गया है. वहां तीन दिनों से पुलिस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू फरार हैं. फिलहाल कटिहार में "फरार हैं गुरु" की चर्चा हर जुबान पर है.

VIDEO : करतापुर में श्रद्धालुओं से मिले सिद्धू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navjot Singh Sidhu, Hate Speech, Katihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com